संत रविदास का जीवन ही उनका संदेश : ललन सिंह

  • जदयू मुख्यालय समेत जिलों में श्रद्धापूर्वक मनाई गई संत रविदास जयंती

पटना। जदयू मुख्यालय में संत रविदास जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री संतोष निराला, विधानपार्षद नीरज कुमार, ललन सर्राफ, मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. अमरदीप एवं बासुदेव कुशवाहा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके संदेशों को अपनाने की शपथ ली।


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि संत रविदास का जीवन ही उनका संदेश है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया था। आज भी संपूर्ण भारत में उन्हें मानने वाले मौजूद हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास ने मानवतावादी मूल्यों का प्रचार किया और समाज को जीने की राह दिखाई। वे जितने बड़े भक्त थे, उतने ही बड़े समाज-सुधारक। वे देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले हैं। पूर्व मंत्री श्री निराला ने कहा कि संत रविदास ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे चाहते थे कि आगे बढ़ने के लिए सबको समान अवसर प्राप्त हो।
प्रदेश मुख्यालय के साथ ही सभी जिलों में भी संत रविदास जयंती मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष जंदाहा (वैशाली) में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed