राजद कार्यालय में मनाई गई बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती

पटना। शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के के राज्य कार्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, बिहार केशरी बाबू कृष्ण सिंह जी की जयंती समारोह पूर्वक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल के अध्यक्षता में मनायी गई इस अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर पर माल्यापरण किया गया एवं पार्टी नेताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं चरित्रित्व पर प्रकाश डाला गया है। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में वृषिण पटेल ने कहा कि वे बिहार के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अपने काम और क्रिदार से ऐसे लम्बी रेखा खिची है। जिसे आज तक उसे कोई लाघ नहीं पाया जातियों में विभाजित आज भी दलितों के सामने कई शारी मुस्किले हैं उस दौर में जब जाति के नाम पर छुवा-छुत एवं भेद-भाव था उन्होंने अपने साथ दलितों को लेकर मन्दिर में प्रवेश किया जिससे उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा, उनके शासन काल में विकास के मानस पर बिहार में कई सारे काम किये। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता करूणा सागर ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बचपन में ही उनकी गिनती विद्यालय के होनकार छात्र के रूप में की जाती थी। कलकता विश्वविद्यालय से एम.ए. की पढ़ाई पुरी करने के बाद वे लौ की ड्री लिये और मुंगेर में वकालत करने लगे 1916 वे गांधी जी से मिले और चम्पारण के किसाने के साथ खड़े हो गये। राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी ने उन्हें बिहार का पहला सत्याग्रही घोशित किया। 1939 में केन्द्रीय ऐसम्बली के सदस्य चुने गये। आजादी के बाद बिहार में सरकार का गठन हुआ तो वे पहले मुख्यमंत्री चुने गये। वे आधुनिक बिहार के निर्माता है। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बाबू शियासत की सूचिता के प्रतिक थे। उनके मृत्यु के बाद जब उनकी तिजोरी खोली गई तो मात्र उसमें 24500 रूपये और एक चिठ्ठी मिली जिसमें उन्होंने लिखा था कि इस राशि में से बीस हजार रूपये कांग्रेश पार्टी को देने और तीन हजार रूपये अपने शियासी दोस्त शाह उजैर मुनिबी को दे दिया जाये 500 रूपये उन्हेंने अपने नौकर देने को लिखा था उन्होनें कहा कि बाबू के मुख्यमंत्रीत्व में जमीदारी समाप्त करने वाला बिहार देश पहला राज्य बना। इस अवसर पर सांसद राजनीति प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव बिन्नू यादव, पूर्व विधायक फुलेना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुमंजरी प्रदेश महासचिव, संजय यादव, ई. अशोक यादव, देवकुशुन ठाकुर, प्रमोद राम, डा. प्रेम कुमार गुप्ता, बल्ली यादव, मदन शर्मा, भाई अरूण, संटू यादव, देवेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश पाल, अभिषेक सिंह प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन कहा की बाबू के जयन्ती के उपलक्ष में पार्टी द्वारा जयन्ती पखवारा मनायी जायेगी।

 

About Post Author

You may have missed