केंद्रीय बजट में समाज के हर तबके का रखा गया ख्याल : रंजीत झा

पटना। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। श्री झा ने कहा कि विकसित भारत का यह बजट गांव, गरीबों, किसानों और युवाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। श्री झा ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी से जूझ रहे देशवासियों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने जो ऐतिहासिक बजट पेश किया, ये अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश का चहुंमुखी विकास होगा।
वहीं, श्री झा ने कहा कि इस संतुलित बजट से देश के सभी मध्यमवर्गीय परिवार को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की जरूरतों के हिसाब से यह बजट अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों से गंगा के दोनों किनारों के 13 जिलों में जैविक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है अब केंद्रीय बजट में भी गंगा किनारे 5 किमी के दायरे में जैविक खेती का कॉरिडोर विकसित करने का निर्णय स्वागतयोग्य है।

About Post Author

You may have missed