विकास के पथ पर बिहार का कारवां : राजेश तिवारी

पटना। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि आज बिहार के लोगों के पास एक उम्मीद हैं, एक लक्ष्य हैं। बिहार विकास की दिशा पर चल पड़ा है। बिहार की नई सुबह हो चुकी है और इस नई सुबह में एक नई रौशनी हैं, नई उम्मीदें हैं। इस राज्य ने ना केवल आर्थिक व औद्योगिक क्षेत्र में ही विकास किया हैं। बल्कि सांस्कृतिक क्षेत्र में भी विकास हुआ हैं। लोगों की जीवनशैली में भी विराट परिवर्तन हुआ हैं। शिक्षा से लेकर मनोरंजन तक सभी क्षेत्रों में भारी बदलाव हुआ है। मल्टीप्लेक्स व बड़े-बड़े शापिंग माल के बनने से बिहार की तस्वीर ही बदल गई है। जैसे बिहार ने अर्थ सामाजिक व भौगोलिक क्षेत्र में अपनी विकास दर दर्ज की है। वैसे ही बिहार में निवेश की मात्रा भी बढ़ती गई है। देशी व विदेशी निवेश से सिर्फ आर्थिक विकास की स्थिति ही नहीं सुधरी है। बल्कि लोगों की जीवनशैली में भी भारी बदलाव देखने को मिला है। बिहार में उद्योग की स्थिति में भी खासा बदलाव देखने को मिला है।

वही तिवारी ने आगे कहा कि बिहार में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। किसी भी क्षेत्र को छोड़ा नहीं जा रहा है। बिहार का जो गौरव था। उसे प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से स्थापित किया गया। उसके पुराने अवशेषों को विश्व धरोहर के रूप में लाने की कोशिश है। राज्य में अल्पसंख्यक, महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति का विकास हुआ। केन्द्रीय सांख्यकीय संगठन के ताजा रिपोर्ट को यदि सच मानें तो बिहार का विकास दर 11.03 फीसद है तथा राष्ट्रीय औसत जोकि 8.49 फीसद है से 2.54 फीसद अधिक है।

About Post Author

You may have missed