September 14, 2026

पटना नगर निगम में कार्यरत सफाई मजदूरों का बकाया वेतन 2 दिन के अंदर नहीं मिला तो, निगम पदाधिकारियों का घेराव : चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ

पटना। पटना नगर निगम में निजी एजेंसी के अधीन कार्यरत सफाई मजदूरों को 3 महीने और टास्क फोर्स में कार्यरत कर्मियों को 5 महीनों से वेतन नहीं मिलने से  निजी एजेंसी के मजदूरों में रोष व्याप्त है। वही बता दे की पटना नगर निगम में निजी एजेंसी इंप्रेशन के अधिन कार्यरत सफाई मजदूरों को तीन 3 व टास्क फोर्स के मजदूरों को 5 माह से वेतन नहीं मिलने से ‌मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे स्कूल का फीस, दुकानदार के यहां राशन बन्द हो गया है। भूखे पेट में काम कर रहे हैं। वही पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय बाल्मीकि,  प्रधान महासचिव नंदकिशोर दास ने कहा कि निजि एजेंसी इंप्रेशन 2 दिन के अंदर सफाई मजदूरों और टास्क फोर्स के मजदूरों को वेतन नहीं मिला तो  सफाई का काम ठप कर पदाधिकारियों का घेराव किया जायगा।

You may have missed