सड़क दुर्घटना : छपरा में दुर्गा पूजा का पंडाल सजा रहे 5 युवकों को कार ने मारी टक्कर, 2 की गई मौके पर जान, 3 लड़कों की हालत गंभीर

छपरा। छपरा में दुर्गा पंडाल सजा रहे 5 लड़कों को कार ने रौंद दिया। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वही 3 लड़कों की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है। वही हादसे के बाद कार भी पलट गई। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चों की मौत के बाद परिवार का गुस्सा फूटा। परिवार ने ग्रामीणों के साथ छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। वही यह हादसा सोमवार देर शाम रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथावलिया जलालपुर में हुआ। मंगलवार को शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही आक्रोशित लोगों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मृतकों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथावलिया गांव निवासी सोहित कुमार पिता नागेंद्र राय और कृष कुमार पिता सुरेश राय के रूप में हुई है। वही गंभीर रूप से घायल मेथावलिया निवासी रोहित कुमार पिता जितेंद्र सिंह, विक्की कुमार पिता महेश सिंह के रूप में हुई है। टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। वही इधर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दुर्गा पूजा को लेकर लाइट-झंडा बांधने का हो रहा था काम
वही घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की देर शाम मेथावलिया गांव के लड़के दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहे थे। तैयारी के दौरान सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर लाइट और झंडा बांधने का काम चल रहा था। वही इसी दौरान सीवान से तरफ से आ रही मारुति स्विफ्ट कार लड़कों को रौंदते हुए सड़क के किनारे पलट गई। कार पलटने के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। वही दुर्घटना में घायल सभी लड़कों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान दोनों की सोमवार की देर रात मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। वही गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने एनएच-85 को जाम कर दिया। घंटों तक मुख्य मार्ग को जाम रखा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर 1 बजे के करीब जाम खत्म हुआ।

About Post Author

You may have missed