August 12, 2026

PATNA : राजद प्रवक्ता के जन्मदिन पर राजद कार्यालय में काटा गया केक

पटना। राजद प्रवक्ता व बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य चित्तरंजन गगन के जन्मदिन पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है। वही इस अवसर पर राजद के प्रदेश कार्यालय में केक काटा गया और मिठाइयां बांटी गई। बता दे की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने गगन को शुभकामना देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। वही इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, अशोक सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनिल सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रेम गुप्ता, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, संजय यादव, बल्ली यादव, मुकुंद सिंह, भाई अरुण, प्रमोद राम, अभिषेक कुमार सिंह , कुमार राहुल सिंह सिंह , प्रवक्ता एजाज अहमद,सारीका पासवान, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों ने गगन को शुभकामनाएं दी। गगन ने सबों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक‌ राजनीतिक कार्यकर्ता को पार्टी द्वारा दिया गया सम्मान उसके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

You may have missed