नालंदा में 12 धंधेबाज सहित 23 नशेड़ी गिरफ्तार, 30 लीटर विदेशी शराब व जावा महुआ किया गया नष्ट

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें में उत्पाद विभाग द्वारा शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बता दे की गुरुवार की देर शाम जिले के करीब 32 जगहों पर महाभियान चलाया गया। वही इस महाअभियान के दौरान 12 धंधेबाज और 23 नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नशेड़ियों में 4 वैसे हैं जो दुबारा पकड़े गए है। वही उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर राम नरेश महतो ने बताया कि छापामारी चकदिलावर, तुंगी, सरमेरा, रहुई, चंडी, नवीनगर, अलीनगर, झिंगनगर, छोटी मलामा, कथराही, परवलपुर, जमसारी, रहुई, बड़ी पहाड़ी, थरथरी, नूरसराय समेत करीब 3 दर्जन से अधिक जगहों पर की गई है। वही इस छापेमारी के दौरान लगभग 30 लीटर चुलाई शराब एवं 3000 किलोग्राम अवैध किण्वित जावा महुआ को विनष्ट किया गया। वही इस छापेमारी टीम में आनंद कुमार विद्यार्थी, नेहा प्रियदर्शी, विश्वजीत कुमार सिंह ,रजत कुमार चौधरी, अंजनी कुमार, मनोज कुमार मंडल, अभय कुमार, वीरेंद्र कुमार व अन्य शामिल थे।

About Post Author

You may have missed