वैशाली में सीएम के बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, नीतीश मुर्दाबाद के लगाए नारे

वैशाली। मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा सदन में सेक्स एजुकेशन पर की गई बाते को लेकर शुरू हुआ सियासी घमासान रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, अपने दिए हुए बयान को लेकर उन्होंने माफ़ी मांग ली है। बावजूद इसके प्रदेश के जगह जगह उनके बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पटना से सटे वैशाली में भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर उनसे इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही इस दौरान महिलाओं ने कहा की कहा की नीतीश कुमार गंजेड़ी है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने कहा की नीतीश कुमार गांजा पीकर सदन में गए और इस तरीके का भाषा बोले है। नीतीश कुमार का अंत समय आ गया है। उनका मानसिक संतुलन खो गया हैं। उनके बेटे निशांत उनका मानसिक अस्पताल में भर्ती करवा कर इलाज करवाए।

About Post Author

You may have missed