बुरी फंस गई भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका,महात्मा गांधी के अपमान को लेकर रांची में मामला दर्ज

रांची।झारखंड की राजधानी रांची में भोजपुरी फिल्मों की गायिका अंतरा सिंह प्रियंका पर केस दर्ज किया गया है। भोजपुरी सिंगर अंतरा पर एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गानों के बीच में महात्मा गांधी के नाम का उद्बोधन करने का आरोप लगाया गया है।किस करने वालों ने कहा है कि भोजपुरी के अश्लील गाने में महात्मा गांधी का नाम लेकर गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ने महात्मा गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व रांची में कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका अंतरा ने परफॉर्म करने के क्रम में महात्मा गांधी का जिक्र किया था। भोजपुरी गायिका खिलाफ रांची के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।यह मामला छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्वोदय आश्रम के एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दर्ज कराया गया। है केस दर्ज कराने वालों ने कहा कि अश्लील गानों के दौरान महापुरुषों का नाम लेना एक तरह से उनका अपमान है। इसलिए अश्लील गाने के दौरान महात्मा गांधी का नाम लिए जाने से वे आहत हुए हैं।अतः उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कराया है।ज्ञात हो कि भोजपुरी गायिका अंतरा पूर्व में भी कई अश्लील गाना गा चुकी है।जिसमें होली से संबंधित कई गाने बहुत चर्चा में रहे हैं।जबकि पिछले वर्ष अंतर आपने एक सहयोगी सिंगर पर खुद अश्लील गाना गाने का शिकायत दर्ज करा चुकी है।तब अंतरा किस कदम की सराहना की गई थी।

About Post Author

You may have missed