पटना में आपसी कहासुनी में चली गोली; एक घायल, आरोपी गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी में यज्ञ समारोह में बुधवार की देर रात चली गोली। इसमें घनश्याम शर्मा गोली लगने से घायल हो गए। गोली घनश्याम शर्मा के हाथ में लगी है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना डायल 112 के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और छानबीन में जुट गई है। मिथिला कॉलोनी में तीन दिवसीय यज्ञ कीर्तन समारोह चल रहा है। बुधवार की रात समारोह में कॉलोनी के कई लोग मौजूद थे। इस दौरान नगर परिषद के मुख्य पार्षद के भैसुर सूरज मेहता और घनश्याम शर्मा के बीच कुछ बातों को लेकर बहस हो गई। इसके बाद सूरज मेहता ने पिस्टल निकाल भीड़ में गोली चला दी। गोली घनश्याम शर्मा के हाथ में जाकर लगी। वहां मौजूद लोगो ने आरोपी सूरज मेहता को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी में राम कथा चल रहा था। सूरज मेहता और घनश्याम शर्मा भी राम कथा सुनने वहा पहुंचे थे। इस बीच सूरज मेहता और घनश्याम के बीच कुछ बातो को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसमे सूरज मेहता ने अपना पिस्टल निकाल गोली चला दी। गोली घनश्याम के हाथ में लगी है। गोली चलाने के बाद सूरज ने अपना पिस्टल किसी साथी को दे दी। वहां मौजूद लोगों ने सूरज मेहता को पकड़ पुलिस के हवाले किया है। पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

You may have missed