प्रदेश में भूकंपरोधी घर बनाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बना रहा प्रस्ताव

पटना। बिहार मे मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक भूकंप के तीन झटके महसूस हुए। बिहार की इसकी तीवता बेहद कम रही। इसकी वजह से बिहार मे किसी तरह के जान-माल का नुकसान नही हुआ है। भूकंप का केद नेपाल काठमांड मे था। काठमांड कषेत्र मे जानमाल का काफी नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पूरे बिहार मे हल्के झटके महसूस किये। विशेष तौर पर हिमालय की तराई वाले बेल्ट मे इसकी तीवता ठीक से महसूस की गयी। आइएमडी की जानकारी के मुताबिक सबसे पहला भूकंप का पहला झटका आठ नवंबर की रात 8.52 बजे आया। तब भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर तक थी। इसके बाद आठ और नौ नवंबर की मध्य रात्रि एक बज कर 57 मिनट पर आया। तीसरी बार झटका नौ नवंबर को सुबह छह बज कर 27 मिनट 13 सेकेड पर आया। इस दौरान उसकी गहराई पांच किलोमीटर है।
भूकंपरोधी घर बनाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
बिहार मे सरकारी भवनों को भूकंपरोधी बनाया जा रहा है,लेकिन आज भी अधिकांश लोग भूकंपरोधी मकान नहीं बना रहे है। ऐसे लोगो के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एक पस्ताव तैयार कर रहा है, जिसमे आमलोगों को भूकंपरोधी मकान बनाने पर प्रोत्साहन राशि के साथ सहयोग दिया जायेगा। प्राधिकारण ने मकान बनाने वालो को कितनी राशि दी जाये, जल्द ही तय करेगी और कैबिनेट से स्वीकृति के बाद इसे लागू कर दिया जायेगा। देश का पहला भूकंपरोधी घर दरभंगा का नरगौना पैलेस है। इस भवन का निर्माण 1934 के प्रलयकारी भूकंप के बाद हुआ था। रिक्टर पैमाने पर 9 से अधिक तीव्रता को भी झेल लेनेवाले इस भवन का निर्माण 1934 से 1936 के दौरान हुआ था।

About Post Author

You may have missed