भाकपा माले के मंच से आज नीतीश फूंकेगें विपक्ष का बिगुल, उपमुख्यमंत्री समेत कई नेता होंगे शामिल

  • भाकपा-माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन में आज होगा कन्वेंशन का आयोजन

पटना। भाकपा-माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन के मंच से विपक्षी एकता को एक जुट करने के लिए राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन आज यानि 18 फरवरी को 11 से 2 बजे तक आयोजित किया गया है। इसमें 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से बिगुल फूंका जाएगा। कन्वेंशन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य व अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। माले का 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन पटना के एस.के.एम. हॉल में चल रहा। 16 फरवरी से यह महाधिवेशन चल रहा है। 15 फरवरी को माले की ओर से पटना के गांधी मैदान मे बड़ी रैली की गई थी। महाधिवेशन में भाग लेने चर्चित लेखिका और सोशल एक्टिविस्ट अरुंधंती राय भी पटना आईं। उनके अलावा कई लेफ्ट पार्टियों के बड़े नेताओं का जुटान भी महाधिवेशन में किया गया। दुनिया के 11 देशों से नेता पहुंचे। देश-दुनिया की वर्तमान समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट पर भी मंथन हुआ।
कैसे भाजपा को घेरा जाए इसकी रणनीति बनेगी
आज के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव अपनी बात रखेंगे कि कैसे 2024 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी को घेरा जाए, भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाया जाए। माले और अन्य लेफ्ट पार्टियों के नेताओं, सोशल एक्टिविस्टों के साथ मिलकर विपक्ष के तमाम नेता इसकी रणनीति बनाएंगे कि भाजपा को कैसे परास्त किया जाए।

About Post Author

You may have missed