BIHAR : सीएम और डिप्टी सीएम ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिये प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के दिए गए उपदेशों एवं उनके द्वारा बताए गए मार्ग हमारे खुशहाल एवं सुखमय जीवन के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कामना की है कि भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।