August 11, 2026

नवादा में ससुर के साथ अवैध संबंध से गुस्सा होकर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

नवादा। बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद महिला को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का एक व्यक्ति से से अवैध संबंध है, जो रिश्ते में महिला के ससुर लगेंगे। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। वही घायल पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि पति धर्मेंद्र कुमार ने बेरहमी से पिटाई की है। इसके बाद परिवार के लोग चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराए। उन्होंने कहा कि ईंटा से सर पर वार किया गया। इसके कारण गंभीर घायल हो गयी।

You may have missed