बगहा में 16 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी : 8 युवकों ने किया सामूहिक बलत्कार, खेत में शौच करने गई थी बच्ची

बगहा। बिहार के बगहा में एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची से 8 युवकों ने गैंग रेप किया। बताया जा रहा है की लड़की अपने रिश्तेदार के साथ पार्टी से लौट रही थी। रास्ते में शौच के लिए रुकी। जहां बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। पीड़िता के रिश्तेदार के साथ मारपीट भी की। फिर लड़की को खेत में उठाकर ले गए। वहां पूरी रात नाबालिग के साथ रेप किया। सुबह पुलिस आई तो सभी लड़की को छोड़कर भागे। वही यह पूरा मामला लौकरिया थाना इलाके का है। मिली जानकरी के अनुसार, पीड़िता बच्ची हरनाटांड़ के पास अपने मौसा के यहां रहती है। मंगलवार को अपने मौसा के साथ एक भोज में शामिल होने के लिए गई थी। रात 9 बजे के करीब लौटने के वक्त मझौवा पुल के पास शौच के लिए बाइक खड़ी की थी। वही इसी दौरान 3 आरोपी युवक बाइक से पहुंचे और किशोरी को खींचकर अपने साथ खेत में ले जाने लगे। लड़की के मौसा ने विरोध किया तो कुछ और युवक वहां आ धमके। वही इसके बाद दोनों के साथ मारपीट करने लगे। मौसा घायल हो गया तो सभी लड़की को अपने साथ उठा ले गए।
सुबह खेत में मिली किशोरी
मिली जानकरी के अनुसार, किशोरी को पूरी रात सभी ने दरिंदगी का शिकार बनाया। किसी तरह लड़की का मौसा गांव में पहुंचा और इसकी सूचना दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने देर रात में ही कार्रवाई करते हुए गांव के एक युवक को हिरासत में लिया। इसकी जानकारी लगते ही आरोपियों ने लड़की को खेत में ही छोड़ दिया और फरार हो गए। सुबह उसे पुलिस ने खेत से बरामद किया। पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। फिर किशोरी को मेडिकल के लिए बेतिया भेजा गया। पुलिस ने बाद में छापेमारी कर पीड़िता की निशानदेही पर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। वही SP किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में शामिल सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। SDPO रामनगर को मामले की जांच की जवाबदेही सौंपी गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

About Post Author

You may have missed