जहानाबाद में भाई बना भाई का दुश्मन : भूमि विवाद को लेकर जमकर चली लाठियां, 4 व्यक्ति घायल

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिलें के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले। वही इसमें 4 व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मखदुमपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा। वही घायल व्यक्ति का नाम अंबिका यादव, नगीना देवी, सुजीत कुमार एवं मनीष कुमार बताया जा रहा। वही यह पूरी घटना शनिवार की दोपहर की बताई जाती है। वही इस घटना का कारण जमीनी विवाद है। बताया जा रहा है की 3 बीघा जमीन को लेकर लगभग 5 वर्षों से दोनों पक्ष में विवाद चला आ रहा है। वही शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाई भाई में कहासुनी होने लगा। कहासुनी होते-होते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे एवं ईट पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के अंबिका यादव, नगीना देवी एवं दूसरे पक्ष के सुजीत यादव एवं मनीष कुमार घायल हो गया। दोनों पक्षों द्वारा घटना के बाद मखदुमपुर थाने में पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। वही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो लोग ही दोषी पाए जाएंगे उन पर कानूनी कारवाई किया जाएगा। दोनों पक्षों का बताना है कि आपसी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वही इसी के कारण मारपीट की घटना हुई है। ज्ञात हो कि जहानाबाद जिले में लगातार जमीनी विवाद को लेकर खून खराबा की घटना हो रही है। जबकि सरकार के निर्देश पर हर शनिवार को थाना परिसर में अंचला अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में जमीनी विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। लेकिन जनता दरबार में सही ढंग से जमीनी विवाद का निपटारा नहीं होने के कारण खून खराबा की घटना घट रही है।

About Post Author

You may have missed