बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान मना रहे हैं अपना 56वां बर्थडे, कभी एक काम के मिले थे 75 रुपये, आज हैं करोड़ों के मालिक

मनोरजन। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दबंग छवि के लिए मशहूर अभिनेता सलमान खान का आज बर्थडे है। सलमान आज अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं। सलमान हर साल अपना बर्थडे अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही मनाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होना था लेकिन रंग में भंग डालने के लिए जन्मदिन से ठीक एक रात पहले सलमान को सांप ने काट लिया। हालांकि कुछ घंटे हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद सलमान सही सलामत अपने घर लौट आए।

बॉलीवुड में डेब्यू

साल 1988 में सलमान खान ने फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन सलमान को लोकप्रियता सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली। आज सलमान के करोड़ों फैंस हैं।

टीवी एड में पहली बार किया काम

आज जिस सलमान खान की फिल्म उनके नाम से ही करोड़ों कमा लेती है कभी ऐसा दौर भी था जब उनकी पहली फिल्म हिट होने के बाद उन्हें तीन साल तक काम नहीं मिला था। सलीम खान के बेटे होने के बावजूद भी सलमान खान को करियर में इसका फायदा कभी नहीं मिला। फिल्मों में आने से पहले सलमान ने टीवी के ऐड फिल्म में काम किया था। ये ऐड एक ‘कैम्पा कोला’ सॉफ्ट ड्रिंक का था।

जब बैकग्राउंड डांसर बने सलमान

सलमान खान की पहली कमाई महज 75 रुपये थी। जो उन्हें ताज होटल में नाचने के बदले मिली थी। सलमान ने एक बार बताया था कि ताज होटल में हो रहे एक शो में उनका दोस्त भी डांस कर रहा था तो वो वहां उनको भी ले गया था। ताज होटल में ही सलमान ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था तब उनको इसके लिए 75 रुपए मिले थे।

करोड़ों के मालिक सलमान खान

फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में काम करने के लिए सलमान खान को 11 हजार रुपये मिले थे। आपको बता दें की इस फिल्म में सलमान ने अपने ही कपड़े पहने थे। मात्र 11 हजार रुपये में काम करने वाले सलमान के पास आज करोड़ों की दौलत है। साल 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक सलमान खान की नेट वर्थ 293 मिलियन डॉलर थी। 2021 के आंकड़े के मुताबिक यह 380 मिलियन डॉलर है।

पनवेल वाले फार्महाउस पर वक़्त बिताना है पसंद

सलमान खान मुंबई में स्थित अपने आलिशान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। ये अपार्टमेंट सलमान का घर होने की वजह से काफी चर्चा में रहता है। ईद हो या दीवाली या फिर कोई और फंक्शन में वो घर की बालकनी में खड़े होकर फैंस से रूबरू होते हैं। सलमान के इस आलिशान घर की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा सलमान के पास कई लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। जब भी उन्हें शूटिंग से वक्त मिलता है तो वह मुंबई की चकाचौंध से दूर पनवेल वाले फार्महाउस पर वक्त बिताने आ जाते हैं। 150 एकड़ में फैला सलमान का यह लग्जरी फार्म हाउस काफी बड़ा है।

About Post Author

You may have missed