बोले मंत्री जय कुमार: पूर्वजों द्वारा दी गयी सांस्कृतिक विरासत को बचाना आज के युवा पीढ़ी का दायित्व

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी लिया मां वैष्णवी का आर्शीवाद
तिलौथू (रोहतास) जिला मुख्यालय सासाराम के दिनारा बालदेव उच्च विद्यालय परिसर में नवरात्रि के उपलक्ष्य पर स्थानीय विधायक सह सूबे के मंत्री जय कुमार सिंह द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। जहां पूरी रात श्रद्धालुओं ने भक्ति की गीतों एवं मनमोहक झांकियों का रसपान किया वहीं सोमवार की सुबह सपत्नीक जय कुमार सिंह द्वारा कुवांरी पूजन के बाद विशाल भंडारे में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान देवी जागरण मंच पर मां वैष्णवीका भव्य दरबार सजाया गया था जहां पूजा के आरंभ करने के लिये पूराने ग्रामीण बैंक देवी पंडाल से शंख-घंट व ध्वनी के साथ दीप लाकर मां वैष्णवी का दीप जलाने के बाद मंत्री जय कुमार सिंह एवं पत्नी श्रीमती पुजा सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की पूजा-अर्चना की गयी। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी मां की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। जगराता कार्यक्रम में मंत्री जयकुमार सिंह के भाई जोखन सिंह, विजय सिंह एवं संटू सिंह भी सपत्नीक शरीक रहे। इस मौके पर मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनरूप देवी का विशेष महत्व है। उन्होंने आगे कहा कि आज की युवा पीढ़ी दुर्गा पूजा को आधुनिकता एवं मनोरंजन के दृष्टि से देख रही है जो सही मार्ग नहीं है। पूजा-अर्चना कार्यक्रम में आस्था के साथ सात्विकता भी आवश्यक है। पूर्वजों द्वारा दी गयी सांस्कृतिक विरासत को बचाना आज के युवा पीढ़ी का दायित्व है। इसी उद्देश्य से देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने जागरण के सफल आयोजन के लिये शैलेंद्र सिंह को कोटिश-कोटिश धन्यवाद दिया। मां के जयकारे व देवी गीतों तथा मनमोहक झांकी के साथ दिल्ली की श्रीकृष्ण सुदामा एंड पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद रविवार की शाम भव्य देवी जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां दिल्ली एवं मुंबई की श्रीकृष्ण सुदामा एंड पार्टी के कलाकारों ने गीत-संगीत एवं मनमोहक झांकी के माध्यम से उपस्थित जनमानस को भाव-विभोर कर दिया। वहीं हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ ने देवी गीत और झांकी का आनंद लिये। झांकी में मुख्य रूप से कभी श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का करूणीक दृश्य तो कभी कृष्ण-राधा की झांकी, हनुमान की रामनाम संकीर्तन,शिव-तांडव नृत्य, सांईबाबा की झांकी पूरी रात लोगों को बांधे रखी। मौके पर महाकाली की विकराल रूप एवं नृत्य को देख छोटे-छोटे बच्चे भयभीत होकर पंडाल से भाग खड़े हुये। वहीं बनारस की टीवी गायिका अनमोल सिंह, दिल्ली की शिल्पा निगलानी, कृष्ण भोला एवं जेपी रमन ने भक्ति गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी में सैंटी, खुशबू, शम्मी भोला, राहुल, किरण, कृष्णा चौहान, राजेंद्र,रीना आदि कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। मौके पर राजद के महासचिव रामबचन पांडेय, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रवि भेलारी, प्रदीप पांडेय, प्रभाकर नारायण सिंह,डॉ. सत्यप्रकाश सिंह,डॉ. जितेन्द्र पाठक, नथूनी सिंह, मुखिया रंजय सिंह, आशा सिंह, दयाशंकर प्रसाद, अमित राय, धनंजय सिंह, पारस राय, पैक्स अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, पूर्व शिक्षक ज्वाला सिंह, मुद्रीका सिंह, अनिल सिंह, बबुआ सिंह, जेके सिंह, पप्पू राय, रामामुनी सिंह, प्रमोद पांडेय, उपेंद्र सिंंह सहित भारी संख्या में दर्शकों से पंडाल भरा रहा।

About Post Author

You may have missed