CM नीतीश को जीरों से हीरों बनाने में भाजपा का बड़ा रोल : विजय सिन्हा

पटना। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी में राष्ट्रपति कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं से दोस्ती की बात कही है। साथ ही उन्होंने मोतिहारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने पर नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह को कितनी बार बोलने के बावजूद भी उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी नहीं बनाई। वहीं CM के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शून्य से शिखर पर बीजेपी की गोद में पहुंचे हैं। भाजपा ने उनको बिहार के जंगल राज से मुक्ति दिलाकर सुशासन स्थापित करने के लिए अवसर दिया था। विजय सिन्हा ने आगे कहा की भाजपा चाणक्य बनकर CM नीतीश को चंद्रगुप्त बनाया था और चंद्रगुप्त ने बिहार को जंगल राज से जनता राज बनाकर गुंडाराज में तब्दील करवा दिया। बिहार में आज भय, त्राहिमाम, वंशवादी घमंडियां लोग लूट की छूट का वातावरण बन रहा है। उनको अंतरात्मा में चोट लग रहा होगा कि हमने गलत किया है और वही कभी-कभी दिल की बात जुबां पर आती है। बिहार के हित में मुख्यमंत्री जी चाहते हैं तो यह लुटेरा वंश वादी भ्रष्टाचारियों से बिहार को मुक्ति दिलाए। भाजपा ना वंशवादी पार्टी है और ना जातिवादी पार्टी है और ना ही व्यक्ति की पार्टी है। यह पार्टी सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। हमारा नेतृत्व सत्ता के लिए राजनीति नहीं करता है, सुशासन के लिए राजनीति करता है। नेतृत्व स्पष्ट कर चुका है कि उसके बाद कुछ करने की जरूरत नहीं है। बिहार में अनुशासन चाहिए और इसके लिए त्याग, तपस्या करने वालों की जमात ईमानदारी से बिहार को बदलने में लगी है। राजनीति में ऑप्शन बंद हो जाता है क्या? जो पेशेवर राजनीतिज्ञ हैं उनके लिए ऑप्शन खुला रहता है। जो संकल्प लेकर सेवा के भाव से आए हैं उनका ऑप्शन बस एक रहता है, जहां जन्म लिए हैं, यहीं मरना है।

About Post Author

You may have missed