देश में 70 वर्ष बाद लागू हुआ एक देश एक संविधान: संजय जायसवाल

तिलौथू (रोहतास)। देश में 70 वर्ष बाद एक देश एक संविधान लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित साह ने आजादी के समय ऐतिहासिक भूल को सुधार दिया। उक्त बात सत्यम प्लेस परिसर में शुक्रवार को जनजागरण सभा के तहत भाजपा द्वारा धारा 370 व 35ए को हटाना ऐतिहासिक भूल सुधार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कही। इस मौके पर उन्होंने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। एक देश एक संविधान के तहत अपने दूसरे कार्यकाल के सौ दिनों के भीतर उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाकर देश के 70 वर्षों की ऐतिहासिक भूल को सुधार दिया। इस कारण अब वहां के लोग भी मुख्यधारा से जुड़कर विकास की इबारत लिखेंगे। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय व संचालन संयोजक अशोक साह ने किया। इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष के अलावे सांसद छेदी पासवान, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह, विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा, विधायक सत्यनारायण यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, राजेश्वर राज व जवाहर प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर की गयी तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शरतचंद संतोष ने किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत सांसद छेदी पासवान, जागरूकता अभियान के जिला संयोजक डॉ. सचिन कुमार व अन्य नेताओं ने अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न और फूलमाला भेंटकर किया। मौके पर संजीव मिश्र, भोला सिंह, प्रमोद सिंह, मदन वैश्य, मंटू यादव, सत्येंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, रविद्र सिंह, हरेंद्र चंद्रवंशी, प्रकाश गोस्वामी, धीरज तिवारी, अजय यादव, अमृता सिंह, अभिषेक सिंह, विनोद गोस्वामी, सुधीर चंद्रवंशी, ब्रजेश सिंह, कौशल जायसवाल, रवि पासवान, रेखा नागमणि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed