यूपी विधानसभा चुनाव मतगणना : रुझानों में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत, गोरखपुर में योगी तो करहल से अखिलेश आगे

यूपी। उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती को दो घंटे पूरे हो चुके हैं। रुझानों में भाजपा को बहुमत हासिल हो गया है। भाजपा ने 203 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। सपा भी 100 के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। पर, काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं। जो रुझान आ रहे हैं, उसमें भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है। इस चुनाव में कुछ ऐसी सीटें हैं, जो कि हार जीत के आगे की हैं। यानी इन सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत भविष्य की सियासत का ट्रेंड सेट करेगी। पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ रहे योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर की सदर सीट से मैदान में हैं। योगी लगभग 4 हजार वोट से आगे हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने यादव बाहुल्य सीट करहल से चुनाव लड़ा है। अखिलेश लगभग 9 हजार वोट से आगे हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव मतगणना में जानिए कौन कहा से आगे-पीछे

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से करीब 4000 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की सुभावती शुक्ला है।

अखिलेश यादव करहल से आगे चल रहे हैं। अखिलेश 9 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

पोस्टल बैलेट की गिनती में ओम प्रकाश राजभर जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं।

कुंडा से राजा भैया ने लीड बना रखी है। उनका मुकाबला सपा के लकी यादव से है।

फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।

सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।

About Post Author

You may have missed