ब्राह्मण समाज को भाजपा ने ठगने का काम किया : राजेश तिवारी

पटना। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कहा ब्राह्मण समाज को भाजपा ने ठगने का काम किया। जब पूरा देश दीपावली मना रहा था। तब कश्मीरी ब्राह्मण अपने घर द्वार छोड़ रहे थे। विगत एक साल के अंदर 15लोगो का हत्या हो चुका है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठा है। 90 के दौर में भी जो आतंकवाद काल में भी कश्मीर न छोड़े वो आज पलायन करने पर विवश है। जान बचाने के लिए घर, बगीचे, जमीन आदि छोड़ रहे है। वही उन्होंने कहा की आतंकी संगठन ब्राह्मण समाज को चुन-चुन निशाना बना रहे है। सरकार लाख दावे कर ले लेकिन सचाई यही है की ये सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुए है। भाजपा ब्राह्मण समाज का सिर्फ वोट लेने का काम करता है। लेकिन जब पद और प्रतिष्ठा देने का समय आता है। तो उस समय साइड कर दिया जाता है। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड आदि प्रदेशों में समाज को उपेक्षित किया जा रहा है।

वही आगे तिवारी ने कहा केंद्र सरकार में अगर सबसे परफॉर्मिंग मंत्री कोई है। तो वो है सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी। लेकिन उनको भी अब सरकार के साथ-साथ संगठन से भी किनारा किया जा रहा है। लेकिन अब इन्हें आने वाले चुनाव में सबक सिखाना के जरूरत है। आज देश में सड़को का जाल बिछा है तो उसमे गडकरी जी का सबसे ज्यादा योगदान है। एक फिल्म कश्मीर फाइल हिट  कराने के लिए टैक्स फ्री के साथ भाजपा प्रचार भी करती है। लेकिन उसका  फायदा कश्मीर ब्राह्मण भाईयो कुछ नही होता हैं। धारा 370 हटने के बाद ब्राह्मण समाज को कितना फायदा होता है। ये तो घटनाओं से ही पता चलता है। लेकिन भाजपा को देश वायपी फायदा होता है। ये बात साफ है।

About Post Author

You may have missed