तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों मारे जा रहे जबकि मुख्यमंत्री जांच के नाम पर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं : चिराग पासवान

  • पटना पहुंचे चिराग पासवान ने तमिलनाडु हिंसा मामले पर सरकार को घेरा, तेजस्वी पर भी साधा निशाना

पटना। शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान तमिलनाडु मसले पर राज्य सरकार और बिहार पुलिस के अधिकारियों पर जमकर भड़के। चिराग ने कहा कि तमिलनाडु से सामने आई तस्वीरें और वीडियो, अगर सही है तो ये बहुत चिंता का विषय है। उन वीडियो की मैं पुष्टि नहीं करता हूं। पर ये जांच का विषय है। वायरल हुआ एक वीडियो या एक तस्वीर भी सही है, जिसमें ये दिखाया जा रहा है कि वहां रह रहे बिहारियों को बर्बरता से पिटा जा रहा है। तो इसमें कड़ाई के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। चिराग ने कहा कि कोई बिहारियों को दूसरे राज्यों में पिटे, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अफसोस इस बात का हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पल्ला झाड़ने में लगे हैं। उन्होंने सिर्फ अपने अधिकारियों को निर्देश दे दिया कि आप वहां के अधिकारियों से बात कर लो। लेकिन, मुख्यमंत्री को अपने प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं है। जबकि, ऐसी खबरें सामने आने के बाद उन्हें अपने से जानकारी लेनी चाहिए थी।
तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
चिराग ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय और अधिकारियों से बात कर सकता हूं तो नीतीश कुमार क्यों नहीं कर सकते? जब इन्हें प्रधानमंत्री बनना होगा तो यही नीतीश कुमार वोट मांगने के सबके दरवाजे पर जाएंगे। मौके पर चिराग पासवान ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के साथी जन्मदिन पर केक कटवाने के लिए उनके पास चले जाएंगे। पर जब वहां बिहारियों को मारा-काटा जा रहा है तो इस पर किसी की मुंह नहीं खुल रहा है। वही पुलिस मुख्यालय के बयान पर चिराग पासवान ने निशाना साधा कि इनके अधिकारी भी गजब हैं। वो तो मुख्यमंत्री से भी दो कदम आगे बढ़कर बोलते हैं। दो घंटे नहीं लगे और कहने लगे कि वहां के अधिकारियों से हमारी बात हुई है। कहा- वहां कुछ नहीं हो रहा है। मतलब, तमिलनाडु की पुलिस ने कहा और आपने मान लिया? कल को कोई हत्यारा कहेगा कि मैंने कोई हत्या नहीं की है? तो इस पर पुलिस बोलेगी कि, इसने हत्या नहीं की है। क्या इसी काम के लिए है बिहार पुलिस? जांच नहीं करेगी वो? कोई काम नहीं करेंगे ये लोग? बिहार पुलिस ने बहुत हल्के में ये बयान दे दिया। वो भी बगैर कोई जांच दल को भेजे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी इस पर कोई बात नहीं की। अगर भ्रामक बातें है तो क्या उन लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

About Post Author