सदाकत आश्रम में मनाई गई बिहार केसरी स्व- श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि,सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

पटना।बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डा0 श्रीकृष्ण सिंहा की 62 वीं पुण्यतिथि एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री विद्याकर कवि की 37 वीं पुण्यतिथि आज पूर्वाह्न बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डा0 समीर कुमार सिंह एम0एल0सी0 ने कहा कि डा0 श्रीकृष्ण सिंहा बहुआयामी व्यक्तित्व के प्रतिभाशाली राजनेता थे। बिहार एवं झारखण्ड के सभी बड़े कल-कारखाने, बोकारो स्टील प्लान्ट, हेवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन रांची, पतरातू एवं बरौनी बिजली कारखाना, बरौनी तेल शोधक कारखाना, मोकामा में राजेन्द्र सेतु एवं विकास के अन्य बड़े कार्य डा0 श्रीकृष्ण सिंहा के कार्यकाल में हुए। उन्होंने कहा कि जमींदारी प्रथा का उन्मूलन बिहार में श्री बाबू के कार्यकाल में हुआ। आज कृतज्ञ राज्य बिहार के विकास में उनके योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करता है।

स्व0 विद्याकर कवि के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डा0 समीर कुमार सिंह ने कहा कि विद्याकर कवि एक उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं संवेदनशील नेता थे। उनके कार्यकाल में प्रदेश कांग्रेस में लगातार कार्यक्रम चलते रहते थे। वे कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का बड़ा सम्मान करते थे।

इसके पूर्व डा0 श्रीकृष्ण सिंहा एवं विद्याकर कवि के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, पूर्व मंत्री विश्व मोहन शर्मा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 श्रीमती ज्योति, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, विभूति कवि, हिमांशु कवि, सौरभ सिन्हा,आलोक हर्ष, अनुराग चंदन, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, अरविन्द लाल रजक, शशि रंजन, धनंजय शर्मा, डा0 आशुतोष शर्मा, मिथिलेश शर्मा मधुकर, सुधा मिश्रा, रीता सिंह,अनोखा सिंह, उदय शंकर पटेल, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, अश्विनी कुमार, निरंजन कुमार, जितेन्द्र पासवान, रवि कुमार, राहुल पासवान, किशोर कुमार, पंकज मिश्रा, विकास कुमार, मो0 अब्दुल बांकी, राजनरेश चैधरी, राजीव कुमार, संदीप भारती, सुधीर कुमार, रूमा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

About Post Author

You may have missed