BIHAR : कांग्रेस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की 114वीं जयंती मनायी

पटना। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. जगजीवन राम की 114वीं जयंती सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। इस अवसर पर बाबू जगजीवन राम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने कहा कि जगजीवन बाबू विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। जगजीवन राम ने समतामूलक समाज की स्थापना के लिये अथक प्रयास किये। आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नवनिर्माण में बाबू जगजीवन राम के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।
प्रदेश कांगे्रस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि कोरोना गाईडलाईन के चलते अधिकांश कांग्रेसजन अपने-अपने घर से ही स्व. बाबू जगजीवन राम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य के प्रत्येक जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी सादगी से जगजीवन राम की जयंती मनायी गयी।
इसके पूर्व बाबू जगजीवन राम के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर राजेश राठौड़, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक, प्रदुम्न प्रसाद यादव, मृणाल अनामय, अजय यादव, दुर्गा प्रसाद, निरंजन कुमार,राजीव सिन्हा, आलोक हर्ष सहित अन्य नेताआें नेश्रद्धांजलि अर्पित की।

About Post Author

You may have missed