शीतलहर की चपेट में पूरा बिहार; पटना में कोल्ड-डे का अलर्ट, अगले कई दिनों तक राहत नहीं

पटना। बर्फीली हवाओं से बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में कोहरे के साथ शीतलहर जारी है। नतीजा, प्रचंड ठंड के साथ कनकनी बढ़ गई है। रविवार को पटना जिले में सीवियर कोल्ड डे रहा। इसके अलावा शेखपुरा, जमुई, बांका, समस्तीपुर, सहरसा एवं किशनगंज में कोल्ड डे रहा। वही इसके साथ ही बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा आदि जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। आज मकर संक्रांति है। मौसम विभाग ने 38 जिलों में कोल्ड-डे का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 16 जनवरी तक पारा ऐसे ही गिरेगा। फिलहाल दो-तीन दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, बांका, जमुई, मुंगेर, भागलपुर में कोल्ड-डे का अलर्ट है। खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भी कोल्ड-डे का यलो अलर्ट है। कोहरे के चलते 8 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। 17 लेट हुई। राजधानी एक्सप्रेस 20 घंटे लेट पटना पहुंची। पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को उत्तरी और पश्चिमी पछुआ हवा 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इस वजह से दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम बिहार में कई जगहों पर कड़ाके की ठंड महसूस की गई। हालांकि कुछ जगहों पर धूप निकलने के बाद भी कनकनी महसूस गई। आज यानि सोमवार को भी प्रदेश में कुछ इसी प्रकार का मौसम रहने वाला है। दिल्ली और पटना में रविवार की सुबह घना कुहासा रहने की वजह से इंडिगो की चार जोड़़ी फ्लाइट रद्द हो गई। वहीं, इंडिगो की ही हैदराबाद, देवघर, बेंगलुरु और मुंबई की भी एक-एक जोड़ी फ्लाइट रद्द रही। इससे करीब ढाई हजार यात्री सफर नहीं कर सके। इसके अलावा 17 जोड़ी फ्लाइट लेट रही। चालू सीजन में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में फ्लाइट रद्द और लेट हुई।

About Post Author

You may have missed