मुजफ्फरपुर की तरह पूर्णिया शेल्टर होम में भी महापाप का खुलासा, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

पटना।बिहार सरकार पर मुजफ्फरपुर महापाप को लेकर लगे कलंक का धुल पाना नामुमकिन लग रहा था।तब तक पूर्णिया शेल्टर होम से भागी एक लड़की ने पूर्णिया में भी इसी प्रकार के महापाप के होने की पुष्टि की है।प्राप्त सूचना के अनुसार मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में जिस प्रकार लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता था एवं उनका शारीरिक शोषण किया जाता था। उसी प्रकार पूर्णिया में भी शेल्टर होम में वहां की लड़कियों के साथ जबरन देह व्यापार एवं शारीरिक प्रताड़ना की खबरें सामने आई है।
उल्लेखनीय है कि विगत सोमवार को पूर्णिया शेल्टर होम से 6 लड़कियां भाग गई थी जिनमें से 5 लड़कियों को पकड़ लिया गया।जबकि एक लड़की भागने में सफल रही। उस लड़की ने मीडिया के सामने पूर्णिया शेल्टर होम में चलने वाले महापाप का खुलासा किया है। उसने बताया कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की तरह ही पूर्णिया शेल्टर होम में भी लड़कियों के साथ घोर शारीरिक उत्पीड़न तथा जबरन दैहिक शोषण किया जाता रहा है।इतना ही नहीं उक्त पीड़ित लड़की ने शेल्टर होम संचालकों पर शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों को अन्यत्र सप्लाई करने का भी आरोप लगाया है।यह खुलासा करने वाली लड़की सोमवार को पूर्णिया शेल्टर होम से फरार हुई थी जो कि कटिहार के रहने वाली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व लड़की के पिता ने सहायक थाना में अपनी बेटी को शादी के बहाने बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसमें एक युवक को नामजद किया गया था।पुलिस ने लड़की की खोजबीन शुरू की।इसी बीच 16 फरवरी को लड़की स्वयं सहायक थाना पहुंची।लड़की के माता-पिता ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने उसे 19 फरवरी को पूर्णिया भेज दिया था।
उस लड़की ने पूर्णिया शेल्टर होम संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाल सुधार की आड़ में वह लड़कियों का शोषण किया जाता है। उसने शेल्टर होम के संचालकों पर आरोप लगाया है कि मेडिकल जांच के नाम पर लड़कियों को विभिन्न होटलों में ले जाकर देह व्यापार कराया जाता है।पीड़ित लड़की ने बताया कि शेल्टर होम में रहने वाले सभी लड़कियों के साथ कमोबेश ऐसा ही किया जाता रहा है।

About Post Author

You may have missed