मुजफ्फरपुर महापाप के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के शिकायत पर बदले गए पटियाला जेल के अधीक्षक, सुप्रीम कोर्ट से लगायी थे प्रताड़ना की गुहार

पटना।मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में पटियाला जेल में बंद मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में जेल के अंदर प्रताड़ना की शिकायत की थी। जिसे पंजाब पुलिस ने एक सिरे से खारिज किया था। मगर इसके बावजूद आज पटियाला जेल के अधीक्षक राजन कपूर को बदल दिया है। उन्हें पटियाला जेल अधीक्षक के पद से हटाकर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का प्रिंसिपल बनाया गया है। राजन कपूर पर मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर ने कैदियों से प्रताड़ित करवाने का आरोप लगाया था। इसके बाद ब्रजेश के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट से इसकी शिकायत की थी। साथ ही जेल में ब्रजेश ठाकुर ने जबरन रकम उगाही का भी आरोप लगाया था। ब्रजेश ठाकुर के परिजनों कह था कि पैसे के लिए ठाकुर को जेल के अंदर प्रताड़ित किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार यह था तथ्य हीन आरोप थे। जिनका कोई आधार नहीं था।पुलिस ने कोर्ट के आदेश मेडिकल रिपोर्ट का हवाला भी दिया था। हालांकि पंजाब पुलिस के अनुसार पटियाला जेल के अधीक्षक राजन कपूर का तबादला महज रूटीन ट्रांसफर है। मगर चर्चाओं के अनुसार विवादों से बचने के लिए पंजाब पुलिस ने यह तबादले की कार्रवाई की है। ज्ञात हो कि बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में बंद ब्रजेश ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार बिहार से बाहर पटियाला जेल में शिफ्ट किया गया है। ताकि बिहार के जेल में रहते हैं वह जांच अथवा साक्ष्य को प्रभावित न कर सके।

About Post Author

You may have missed