‘पीके’ का जादू जारी है,ब्राह्मण महासभा के संस्थापक आशुतोष झा सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू में शामिल

पटना।ई.आशुतोष कुमार झा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास में जद (यू0) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और विधान पार्षद संजय गांधी के समक्ष जदयू में शामिल हुए।। ई. आशुतोष कुमार झा अध्यक्ष परशुराम सेवा संस्थान के साथ पूर्व प्रमुख एवं वर्तमान जिला पार्षद श्रीमती कामिनी झा, सुरसंड वार्ड संघ अध्यक्ष मृत्युंजय ओझा, युवा ब्राह्मण चेतना मंच के संयोजक डाॅ. सुभाष पांडेय, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष जीतेंद्र मिश्रा, मगध प्रमंडल प्रभारी मनीष मिश्रा, सचिव ललित कुमार झा, मुरारी तिवारी, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष परशुराम झा, बरूराज विधानसभा पूर्व प्रत्याशी किरण झा, चंदन ठाकुर, सुपौल युवा अध्यक्ष सूरज सोमराज, गया युवा अध्यक्ष राकेश गौतम, गजेंद्र झा, मधुबनी युवा अध्यक्ष अमित किशोर झा, खोजेन्द्र झा, भगवान झा, बबन मिश्रा, लव कुमार चैबे मोतिहारी, कर्ण पांडेय पीरो, विजय कुमार ठाकुर झंझारपुर, सुनील झा ललन, मनोरंजन झा, अभिषेक तिवारी सहित सैकड़ों और सभी जिलों के ब्राह्मणों ने जदयू का दामन थामा।।

ई.आशुतोष कुमार झा पेशे से सर्व शिक्षा में तकनीकी पर्यवेक्षक रहे हैं, वह काम त्याग राजनीति में आये, एनडीए1 में भाजपा के झंझारपुर जिला प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष पद पर काम किये, 2006 में ही ब्राह्मण महासभा की स्थापना किये, 2011 तक प्रदेश संयोजक पुनः दो बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गये, 14 सितम्बर 2018 में कार्यकाल पूरा हुआ और व्यक्तिगत राजनीति में प्रवेश का निर्णय लिया।।

राजनीति में प्रवेश के लिये जदयू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रेरित किया।उन्होंने समझाया किसी समाज या संगठन का विकास सत्ता से संवाद से होगा न कि संघर्ष से, अतः सभी समर्थकों में यह आम राय बनी।।

About Post Author

You may have missed