मोदी सरकार के बर्बरतापूर्ण रवैये के खिलाफ बिहार कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में सत्याग्रह का ऐलान

*गांधी मूर्ति पर मोदी सरकार के विरोध में सत्याग्रह को जुटेंगे जिले व प्रदेश के कांग्रेसजन*

*जिला से प्रदेश स्तर तक मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर जुटेंगे कांग्रेसजन*

*पटना।मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों एवम् लोकतंत्र को समाप्त करने की मंशा के विरोध में दिनांक 26/03/2023 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक गांधी मैदान, पटना में, गांधी मूर्ति के नीचे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है वो निंदनीय है। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के साथ द्वेषपूर्ण तरीके से की गई कार्रवाई ने यह बताया कि देश में लोकतंत्र की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उतारू है। इसी के खिलाफ बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में एक दिवसीय सत्याग्रह गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे किया जाएगा। साथ ही जिलों में भी सत्याग्रह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। सत्याग्रह कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल की नेता अजीत शर्मा सहित तमाम विधायक, सांसद , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधान पार्षद गण, पूर्व पार्षद, एवं सभी वरिष्ठ नेता गण सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी गण, अध्यक्ष गण, एवं कार्यकर्ता गण इस कार्यक्रम में प्रमुखता से भाग लेंगे।

About Post Author

You may have missed