लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए बिहार बीजेपी ने कसी कमर, दरभंगा में प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से

दरभंगा। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार में बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। इस बीच चुनाव तैयारी, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से दरभंगा के लहेरियासराय में आयोजित होगी। इसमें संगठनात्मक मसलों के अलावा राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर मंथन होगा। पार्टी की यह बैठक साल में चार बार होती है। बैठक में शामिल होने के लिए बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी हरीश द्विवेदी शुक्रवार को ही पटना पहुंच गए। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विप के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के अलावा सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार दोपहर दो बजे से शुरू होगी। इसमें पार्टी की ओर से राजनीतिक और आर्थिक-सामाजिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। संगठन को कैसे और धारदार बनाएं, प्रदेश कार्यसमिति का मूल एजेंडा है।

About Post Author

You may have missed