बिहार में 17 आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग,नौ जिलों के एसपी भी बदले गए देखिए..पूरी लिस्ट…

पटना।कोरोना वायरस के तहत आज एक और जहां राज्य सरकार ने लॉकडाउन को आगामी 6 सितंबर तक बढ़ा दिया।वहीं आज गृह विभाग ने बड़े फेरबदल करते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला-पदस्थापन आदेश के तहत कुल 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।राज्य सरकार की गृह विभाग के द्वारा जारी सूची के अनुसार आईपीएस अधिकारी आर एस भट्टी जो अभी अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस सैन्य पुलिस बिहार पदस्थापित है।उन्हें पुलिस महानिदेशक सैन्य पुलिस बिहार बनाया गया है।आर मलार विजी को अपर पुलिस महानिदेशक पदस्थापन की प्रतीक्षा में से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बिहार बनाया गया है। एम आर नायक को पुलिस महा निरीक्षक पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत से पुलिस महानिरीक्षक रेलवे बनाया गया है।मीनू कुमारी को एसपी खगड़िया से एसपी जहानाबाद बनाया गया है।धूरत सायली को एसपी अररिया से एसपी सारण बनाया गया है।दीपक वर्णवाल को एसपी औरंगाबाद से पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पटना स्थापित किया गया है।सुधीर कुमार पोरिका को पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल पटना से पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद बनाया गया।प्रमोद कुमार मंडल समादेष्टा बिहार सैन्य पुलिस से पुलिस अधीक्षक जमुई बनाया गया है।हर किशोर राय को एसपी सारण से एसपी भोजपुर बनाया गया है। डॉ इनामुल हक मैंगनू को एसपी जमुई से सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर तैनात किया गया है।राजीव रंजन को एसपी बगहा से पुलिस अधीक्षक विशेष कार्य बल पटना तैनात किया गया है।सुशील कुमार को एसपी भोजपुर से समादेष्टा बिहार सैन्य पुलिस 3 बोधगया बनाया गया है।गौरव मंगला को एसपी वैशाली से पुलिस अधीक्षक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो पटना तैनात किया गया है। श्री मनीष को एसपी जहानाबाद से एसपी वैशाली बनाया गया है।हृदयकांत को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम से पुलिस अधीक्षक अररिया बनाया गया है।अमितेश कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक पूर्वी मुजफ्फरपुर को पुलिस अधीक्षक खगड़िया बनाया गया है। किरण कुमार गोरख को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पटना से पुलिस अधीक्षक बगहा बनाया गया है।

About Post Author

You may have missed