बांका में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल से नाबालिक लड़कियों समेत 3 युवक गिरफ्तार
बांका। बिहार के बांका में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक होटल से उसके संचालक समेत इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल से एक नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है। उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि होटल में कमरे बुकिंग करने के बाद ग्राहकों को सेक्स की सर्विस दी जाती थी। यहां ग्राहकों से 300 रुपये हर आधे घंटे के लिए वसूला जाता था। इसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने पूरी रेकी के बाद छापेमारी की और रैकेट का भंडाफोड़ किया। जानकारी के अनुसार, जब इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी गई तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर एक कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में नाबालिक लड़की के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। जबकि दो युवक एक कमरे में अपने बारी के लिए बैठे हुए थे। उनको 300 रुपया में आधा घंटा के लिए युवक को रूम दिया गया था। जबकि अन्य लोगों का कहना हैं की होटल में बराबर जिस्म फरोशी का धंधा चलता हैं।
वही बताया जा रहा हैं की होटल में कस्टमर को बुला कर यहां इस तरह का धंधा चलता हैं। लकड़ी के आने के बाद कस्टमर को कॉल कर बुलाया जाता हैं। जिसके बाद कस्टमर से इसके लिए मोटी रकम ली जाती हैं। इधर थानाध्यक्ष शम्भू यादव ने बताया की गुप्त सुचना पर पुलिस ने होटल संचालक सहित चार को गिरफ्तार किया गया हैं। लड़की नाबालिक हैं। जिसके परिजन से संपर्क कर पूछताछ की जा रही हैं।