BIG BREAKING : क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में शाहरुख की मुश्किलें बढ़ी, बेटे आर्यन खान कोर्ट ने नही दी जमानत

मुंबई। क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आरोपी अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज करते हुए उनको जमानत देने से इंकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आर्यन को मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से बेल नहीं मिली हैं जिसके बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मुश्किलें बढती हुई दिखाई दे रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट ने आर्यन, मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

बता दे कि मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस मामले में 3 अक्टूबर को आर्यन की गिरफ्तारी हुई थी। 8 अक्टूबर के बाद से वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। जेल में आर्यन को कैदी नंबर 956 का बैच मिला है। आर्यन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जिसकी अवधि 21 अक्टूबर को खत्म हो रही है।

बता दे की कोर्ट के इस निर्णय के बाद आर्यन को अब कुछ दिन और मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहना पड़ेगा। मुंबई के सेशंस कोर्ट में आर्यन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की गई। जिसमें कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज को खारिज कर दिया है। जिसके बाद अब शाहरुख खान के वकील अमित देसाई बॉम्बे हाईकोर्ट में करेगें।

 

 

About Post Author

You may have missed