September 28, 2026

BIG BREAKING : सीएम नीतीश से वार्ता के बाद महीनों से चली आ रही शिक्षकों की हड़ताल संमाप्त

पटना। बिहार में शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ माध्यमिक शिक्षक संघ की वार्ता के बाद फरवरी से जारी हड़ताल को वापस लेने की घोषणा की गई है, इसी के साथ नियोजित व माध्यमिक शिक्षकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सोमवार को इसकी घोषणा बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय ने की। मिली जानकारी के अनुसार वार्ता में तीन मांगों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई, जिसे सरकार की ओर से मान लिया गया है।
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हस्तक्षेप के बाद नियोजित व माध्यमिक शिक्षकों की बीते लगभग तीन महीनों से जारी हड़ताल खत्म हो गई। मुख्यमंत्री के बुलावे पर संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय सीएम आवास पहुंचे और लंबी देर तक वार्ता चली। बताते चलें 17 फरवरी से बिहार नियोजित प्रारंभिक प्रारंभिक समन्वय समिति की हड़ताल शुरू हुई थी, जबकि 25 फरवरी से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने हड़ताल शुरू की थी। सरकार ने हड़ताल अवधि में जिन शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई की थी, वो वापस लेगी और हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान होगा।

You may have missed