जदयू में जल्द होगी बड़ी टूट, कई नेता हमारे संपर्क में हैं : उपेंद्र कुशवाहा

पटना। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद बिहार लौटे उपेन्द्र कुशवाहा फॉर्म में आ चुके हैं। सीधे-सीधे विपक्षियों को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने इसबार फिर जेडीयू को खुली चुनौती देते हुए कहा है दावा किया है कि ‘जेडीयू में बड़ी टूट होने वाली है। रोक सको तो रोक लो।’ उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि जेडीयू के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। बहुत जल्द इसकी तस्वीर दिख जाएगी। उन्होंने फिर वही बात दोहराई कि 2024 में नरेन्द्र मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं हैं। नीतीश कुमार हारी हुई बाजी लगा रहे हैं। शुक्रवार को ही दिल्ली से बिहार लौटे थे। कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए साफ-साफ कहा था कि अभी वो एनडीए में शामिल होंगे कि नहीं होंगे ये उनका फैसला है। उन्होंने तब कहा था कि अभी वो स्तर पर तैयार नहीं हो पाए हैं कि मीटिंग में की गई चर्चा को शेयर कर सकें। उन्होंने ये जरूर कहा कि कोई भी अपडेट होने पर मीडिया को इसकी जानकारी जरूर दी जाएगी। तब तक मीडिया को जो अटकलें लगानी है लगाने के लिए स्वतंत्र है। बिहार में जातीय जनगणना पर अकेले नीतीश का फायदा नहीं होगा। हम सभी पार्टियों ने जातीय जनगणना के लिए आवाज उठाई थी। सभी पार्टियों ने ये मिलकर तय किया था। ये कहना कि अगला सीएम जाति के आधार पर होगा तो ये ठीक नहीं है।

 

About Post Author

You may have missed