गोपालगंज में SIT की बड़ी कारवाई : अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दफाश, 3 कारीगर गिरफ्तार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आये दिन घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वही इसी कड़ी में पुलिस ने जिले में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मिली जानकारी अनुसार, आज शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सुचना मिली की सिवान जिला के 2 व्यक्ति हथियार मरम्मत करने के लिए ग्राम जमसर में आये हुए हैं। वही सूचना का सत्यापन हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। SIT टीम द्वारा ग्राम जमसर के कृष्णा शर्मा के घर पर विधिवत छापामारी किया गया जहाँ से 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा विधिवत तलाशी लेने पर मिनी गन फैक्ट्री के रूप में संचालित कृष्णा शर्मा के घर में होना पाया गया। वही गिरफ्तार सिवान जिला के दोनों व्यक्तियों से पूछताछ किया गया जिसमें अपने गांव हबीब नगर जिला सिवान के ही मुकेश प्रजापति पिता नंदजी प्रजापति से दुश्मनी होने के बाद उसकी हत्या के लिए हथियार मरम्मत हेतु आये थे। कृष्णा शर्मा पूछ-ताछ में बताया कि विगत कई वर्षो से अवैध हथियार निर्माण कर बेचते आ रहे है। पुलिस ने बताया कि इस छापेमारी में जप्त सामानों में एक देशी कट्टा, 315 बोर का 2 बड़ा खोखा एवं एक छोटा खोखा, अर्द्ध निर्मित 2 देशी कट्टा, ट्रिगर 2, बसूला 1, हेक्सा आरी 01, छेनी छोटा-बड़ा 4, लोहा का निहाय 1, सेंटर पच 1, रुखानी 1, बड़ा टोकन 01, दरी लोहा का 01, आरी छोटा 1।

About Post Author

You may have missed