पटना पुलिस की बड़ी कारवाई : 14 वर्षों से फरार चल रहे दो कुख्यात अपराधी को दबोचा, 2 मोबाइल भी वरामद

पटना। पटना पुलिस ने अलग-अलग मामले में वर्षों से फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि किया है। वहीं सिटी SP मध्य वैभव शर्मा ने बताया कि DG के निर्देश पर फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। वही इसके तहत दो अलग-अलग मामले में वर्षों से फरार चल रहे 2 कुख्यात वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही इसकी सत्यापन पटना के सिटी SP मध्य वैभव शर्मा ने किया है। वहीं सिटी SP मध्य वैभव शर्मा ने बताया कि राजीव नगर थाना क्षेत्र से गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक से मोबाइल की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। इसे राजीव नगर पुलिस ने 2 घंटे के भीतर एक अपराधी सहित छिनतई की गई मोबाइल की बरामदगी ही नही किया बल्कि आरोपी के पास से एक दो अन्य मोबाइल के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामदगी किया गया है। बता दे की राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक राम नगरी सेक्टर 4 में 6 वर्ष पूर्व 8 की संख्या में आए अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को हाथ पैर बांधकर लूटपाट और डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जहां लूटपाट के दौरान 5 लाख के ज्वेलरी और 90 हजार कैश लूट कर अपराधी फरार हो गए थे।

वही उस मामले में 7 अपराधियों को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन, प्रिंस कुमार नामक अपराधी घटना के बाद से फरार चल रहा था। वही इसकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाली DSP नूरुल हक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जहां फरार चल रहे अपराधी प्रिंस कुमार को सोनपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। दूसरी घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पाटलिपुत्र के मैनपुरा इलाके के रहने वाले विजय सिंह की 2009 में आपसी रंजिश में अपराधियों के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। वही उसके बाद से आरोपी विजय राय फरार चल रहा था। इसे भी DSP लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया और बुद्धा कॉलोनी थाना अध्यक्ष के साथ छापेमारी किया। यहां 14 वर्षों से फरार चल रहे वांछित अपराधी विजय राय सोनपुर जिला सारण से गिरफ्तार कर लिया है। अपराध की घटना को करने वाले अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। वे लोग फरार चल रहे हैं। उन सभी अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, लूट और डकैती हत्याकांड में गिरफ्तार हुए प्रिंस कुमार पर सोनपुर जिला में पूर्व से कई मामला दर्ज है। लंबे समय से आरोपी फरार चल रहा था। इसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वही इस गिरफ्तारी से पटना पुलिस अब राहत की सांस ले रही है।

About Post Author

You may have missed