PATNA : भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 16 जनवरी से खगड़िया से सीतामढ़ी तक चलेगी यात्रा

  • दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा 16 को खगड़िया से होगी शुरू, सीतामढ़ी पहुंचकर होगा विराम

पटना। बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बांका के मंदार पर्वत से शुरू होने के बाद भागलपुर तक उत्तरा पूरी करने के बाद पुनः 16 जनवरी से खगड़िया से शुरू होगी। शुरुआती चरण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। वही बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण खगड़िया से 16 जनवरी को दुबारा शुरू होगी। यह यात्रा खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए सीतामढ़ी में 24 जनवरी को विराम लेगी। वही प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि इस यात्रा में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह सहित विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, अनिल शर्मा, डॉ. मदन मोहन झा, चंदन यादव, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक राम, राजीव कुमार,   छत्रपति यादव, ब्रजेश पांडेय, कुमार आशीष सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहेंगे। साथ ही सभी जिलों के प्रमुख नेताओं का भी इस यात्रा में लगातार उपस्थिति रहेगी। वही इस चरण में भी यह यात्रा लगभग 150 किमी की दूरी 6 जिलों में तय करेगी। 24 जनवरी को सीतामढ़ी पहुंचकर इस यात्रा को विराम दिया जाएगा। वही इस पदयात्रा में लाखों लोगों तक राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

About Post Author

You may have missed