PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाया गया स्व. विन्देश्वरी दूबे की 100 वीं जयंती

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विन्देश्वरी दूबे की 100 वीं जयंती बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में मनायी गयी। वही इस अवसर पर स्व. बिन्देश्वरी दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि स्व. दूबे बिहार राज्य के ही नहीं बल्कि देश के बड़े श्रमिक नेता थे। स्व. दूबे के अथक प्रयास से कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया। जिसके कारण कोयला खदानों के मजदूरों की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया। वही उन्होंने कहा कि वे लोकप्रिय मुख्यमंत्री थे तथा राज्य सरकार में भी दबे, कुचले, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक के विकास के लिये कई योजनाएँ चलायी। वही उन्होंने कहा कि दूबे जी कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मान करते थे। वही इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष, इंटक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, सोशल मिडिया के चैयरमेन सौरभ सिन्हा, अरविन्द लाल रजक,मृगेन्द्र कुमार सिंह, धनजय शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, मृणाल अनामय, प्रदुम्न कुमार, विमलेश तिवारी, निधि पाण्डेय, रिपू दहन शर्मा, रमाशंकर पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, रवि कुमार, मो. अब्दुल बाकी, विशाल रंजन, रूमा सिंह, आयुष भगत ने भी स्व0 बिन्देश्वरी दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Post Author

You may have missed