इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष समेत 120 कांग्रेसी होंगे शामिल, आलाकमान ने फाइनल की लिस्ट

पटना। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बिहार के 120 कांग्रेस नेता शामिल होंगे। प्रत्येक जिले से दो-दो तथा राज्य मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा व डा. अखिलेश प्रसाद सिंह सहित 44 नेता यात्रा में जुड़ेंगे। सभी नेता 27 नवंबर को इंदौर के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने बिहार के नेताओं की इच्छा को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस से प्रस्ताव मांगा था कि राज्य के नेताओं की संख्या नाम के साथ प्रेषित करें जो राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। आलाकमान के निर्देश के बाद मुख्यालय, जिला और प्रखंड के करीब एक हजार नेताओं ने यात्रा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। प्रदेश नेतृत्व के सामने समस्या थी इतने नेताओं को एक साथ कैसे ले जाया जाए। पार्टी ने इस समस्या के समाधान के लिए आलाकमान से मदद मांगी। इसके बाद पार्टी ने केंद्रीय स्तर के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बिहार भेजा। उन्होंने तमाम नेताओं से बात करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले बिहार कांग्रेस के नेताओं की संख्या का निर्धारण कर दिया।
120 नेताओं का हुआ चयन
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने बताया तय योजना के अनुरूप 120 नेताओं का चयन यात्रा के लिए किया गया है। प्रत्येक जिले से दो-दो कांग्रेस नेता यात्रा का हिस्सा बनेंगे। जबकि, राज्य मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, डा. अखिलेश प्रसाद सिंह, सभी चारो कार्यकारी अध्यक्ष सभी 19 विधायक, विधान पार्षद व कई पूर्व मंत्री व विधायक समेत 44 नेता यात्रा में जुड़ेंगे। वही बिहार कांग्रेस की ओर से यह बताया गया हैं की पटना से इंदौर तक की यात्रा निजी बस से तय करेंगे। 27 नवंबर को कांग्रेस मुख्यालय से सुबह 10 बजे यात्रा प्रारंभ होगी। दो दिन की यात्रा के बाद यह नेता इंदौर पहुंचेंगे और राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा में शामिल करेंगे।

About Post Author

You may have missed