भाजपा विधान पार्षद संजय पासवान ने दिया बड़ा बयान,सुशील मोदी को मुख्यमंत्री बनाने की बात,मचा बवाल

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ राजग गठबंधन के दोनों प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी तथा जनता दल यू के बीच जुबानी घात प्रतिघात का दौर जारी है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल ही में झारखंड की भाजपा सरकार सरकार पर दिए गए वक्तव्य के बाद अब भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पnullर लेना शुरू किया है।पहले-पहल तो पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर ने सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। अब भाजपा विधान पार्षद डा संजय पासवान नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि बिहार की सत्ता प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के हवाले की जानी चाहिये। ज्ञात हो कि इससे पहले भी तीन तलाक से लेकर धारा 370 पर कई बार भाजपा और जदयू के नेता आपस में भिड चुके हैं। मगर आज भाजपा विधान पार्षद संजय पासवान ने सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भाजपा कोटे से सुशील मोदी के बैठने की बात कह कर प्रदेश के राजनीतिक जगत में भूकंप सा खड़ा कर दिया है।ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भाजपा नेता ने सीधे तौर पर यह कहा है की सत्ता सुशील मोदी के हवाले होनी चाहिए। संजय पासवान के बयान के बाद अब साफ तौर पर नजर आ रहा है की भाजपा की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है।भाजपा अब किसी कीमत पर बिहार की राजनीति में छोटे भाई की हैसियत में नहीं रहना चाहता।विधान सभा चुनाव होने में अब कुछ महीने बचे हैं। उससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता के द्वारा दिया गया बयान एनडीए में होनेवाले घमासान का संकेत तो नहीं दे रहा है।वहीँ संजय पासवान ने यह भी कहा कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी बिहार में ही रहें और नीतीश कुमार को दिल्ली चले जाना चाहिए।

About Post Author

You may have missed