आशुतोष कुमार बने बिहार प्रदेश युवा इंटक के अध्यक्ष, मिलन समारोह में शरीक हुए प्रभारी महासचिव शक्ति सिंह गोहिल,प्रदेश अध्यक्ष डा मदन मोहन झा समेत कई बड़े नेता

पटना।आशुतोष कुमार को प्रदेश युवा इंटक के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ज्ञात हो कि इंटक कांग्रेस पार्टी का श्रमिक संगठन है। प्रदेश इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने इन्हें युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। प्रदेश भर से लोगों ने आशुतोष कुमार को मिली इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी है। आशुतोष कुमार ने बताया कि उन्हें मिली इस जिम्मेदारी को वो चुनौती के रूप में ले रहे हैं। पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उनका सम्पूर्ण प्रयास उस भरोसे पर खड़ा होने को रहेगा और इंटक युवा जोश के साथ मिलकर एक नए कलेवर के साथ दल, दलीय प्रतिबद्धताओं और श्रमिको के हित में काम करेगी। आशुतोष कुमार ने अपनी इस नियुक्ति पर कल शाम एक मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें प्रदेश भर से इंटक से जुड़े लोग, कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्तागण काफी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी महासचिव शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदनमोहन झा , इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, पार्टी की बिभिन्न इकाईयों के नेतागण सहित प्रदेश भर से कांग्रेस जन और संगठन के लोग शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी श्री गोहिल ने आशुतोष कुमार को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को यकीन है कि अपनी ऊर्जा और सांगठनिक क्षमताओं का सदुपयोग करते हुए आशुतोष कुमार पार्टी और इंटक दोनों को पल्लवित करने में सक्षम हैं और आगे दल का भविष्य इन्ही जैसे युवाओं में निहित है। डॉ मदन मोहन झा ने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों में युवाओं को आगे आना होगा और श्रमिक व जनविरोधी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई को सड़कों पर निकल कर लड़ना होगा इसके लिए आज के युवा तैयार हो रहे हैं और एक नेतृत्वकर्ता के रूप में आशुतोष कुमार जैसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़कर इसे आंदोलन का आकार देना होगा। कार्यक्रम में देर रात तक बधाईयां और शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा।

About Post Author

You may have missed