August 19, 2026

पटना के स्कूल में एनआरसी-सीएए के खिलाफ पाठ,देशद्रोह का मामला दर्ज होगा

पटना।पटना के दानापुर इलाके में एक स्कूल में बच्चों को एनआरसी सीएए कानून के खिलाफ पाठ पढ़ाया जा रहा था।जिसकी जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के द्वारा स्कूल के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया गया है। पटना के दानापुर इलाके में स्थित ज्ञान-विज्ञान रेनबो होम नाम के स्कूल में राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो निरीक्षण करने आए थे।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने देखा कि स्कूल परिसर में आपत्तिजनक दस्तावेज रखे हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जानकारी हासिल किया कि स्कूली बच्चों को एनआरसी तथा सीएए कानून के खिलाफ पाठ पढ़ाया जा रहा है।इसके बाद राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पटना एसएसपी को पत्र लिखकर इस मामले में देशद्रोह के अधिनियम लगाकर कार्रवाई करने की बात कही।आयोग के द्वारा भेजे गए पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि स्कूल में रखे एक रजिस्टर में कानून के खिलाफ आपत्तिजनक तथ्य लिखे हुए थे।इसी के आधार पर स्कूल के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने को लिखा गया है।आयोग के मुताबिक इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को कानून के खिलाफ भड़काने की कोशिश की जा रही थी।

You may have missed