फिल्म कलाकारों का लगेगा जमघट : पटना में पहली बार होगा BEFA अवार्ड शो, कई बॉलीवुड व भोजपुरी स्टार्स होंगे शामिल, कई बड़े होटल किए जा रहे बुक

पटना। राजधानी पटना में फिल्म कलाकारों का अगले माह जमघट लगने जा रहा है। पटना में पहली बार दो दिवसीय (18 एवं 19 दिसंबर) अवार्ड शो बिफा का आयोजन बापू समागार में किया जायेगा। जिसमें कई बॉलीवुड फिल्मी शख्सियतों के शामिल होने की संभावना है। इस अवार्ड शो में मुख्य रूप से बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, सनी लियोनी, जरीन खान, राजपाल यादव, राजू श्रीवास्तव, महिमा चौधरी, अमीषा पटेल, बॉबी देओल, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद, अली खान, मुश्ताक खान, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी, पद्मश्री उदित नारायण, पद्मश्री शारदा सिन्हा, सुनील पाल, तुषार कपूर, शेखर सुमन, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य कलाकार शामिल होंगे। सूत्र ने बताया कि कार्यक्रम में मेहमानों के ठहरने के लिए पटना के कई बड़े होटल बुक किए जा रहे हैं। अवार्ड शो के लिए 35,000 रूपये इंट्री फी रखी गई है। टिकट आॅनलाइन बुक किए जा रहे हैं। वहीं सूत्र ने बताया कि पटना से अब तक 4-5 लोगों ने टिकट बुक कराया है।
इधर, कार्यक्रम के आयोजक दीपक ठाकुर और राजीव रंजन कुमार ने बताया कि जिस प्रकार फिल्मफेयर एवं आइफा अवार्ड शो होता है, उसी तरह पटना में बिफा शो करने की तैयारी की जा रही है। इस दो दिवसीय अवार्ड शो में बॉलीवुड व भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियां पटना में मौजूद रहेंगे। अवार्ड शो में बॉलीवुड के कई गणमान्य कलाकारों और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ख्याति प्राप्त कलाकारों को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया जाएगा। भोजपुरी भाषा को राष्ट्रीय एवं विश्व स्तर पर अन्य भाषाओं जैसा सम्मान दिलाना भी उद्देश्य है। राज्य सरकार से बिफा (भारत इंटरटेनमेंट फिल्म अवार्ड) का अनुरोध है कि वे बिहार में भोजपुरी फिल्मों के निर्माण हेतु सब्सिडी देने की तरफ विशेष ध्यान दें ताकि अधिक से अधिक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिहार में हो सके और बिहार की संस्कृति को और आगे बढ़ावा मिल सके। शो का छायांकन हरदीप सिंह रंधावा करेंगे एवं जनसंपर्क अधिकारी जितेन्द्र साहनी हैं।
सूत्रों के अनुसार, अवार्ड शो का मंच संचालन विश्व विख्यात व्यंग्य कलाकार भारती सिंह और सुप्रसिद्ध गायक आदित्य नारायण के साथ अनिता भट्ट करेंगे और शो में खास तड़का लगाने के लिए भोजपुरी कलाकार यश कुमार और निधि झा रहेंगी। शो में भोजपुरी सुपरस्टार कुणाल सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रितेश पांडेय, अरविन्द अकेला कल्लू, चिंटू पांडेय, प्रमोद प्रेमी, समर सिंह,राहुल श्रीवास्तव, मनोज टाइगर, अवधेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दूबे, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, रानी चटर्जी, विनय बिहारी, तनुश्री, कल्पना सिंह, अलका झा, जितेंद्र झा, पद्मश्री मालिनी अवस्थी एवं अन्य कलाकार भी रहेंगे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े निर्माता, निर्देशक व संगीतकार भी मौजूद रहेंगे।

About Post Author