मकर संक्रांति पर इन 4 राशि वाले जातक रहें सावधान!….बन रहा त्रिग्रही योग

धर्म। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी ग्रह के राशि परिवर्तन, योग और अस्त होने का असर सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। राशियों पर प्रभाव पड़ने के कारण असर मानव जीवन पर होता है। 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसका सीधा असर मेष से लेकर मीन राशि तक पर पड़ेगा। मकर संक्रांति के दिन शनि की स्वराशि मकर में त्रिग्रही योग बन रहा है। शनि पहले से मकर राशि में विराजमान हैं। 5 जनवरी को राशि परिवर्तन के बाद मकर राशि में बुध भी प्रवेश कर चुके हैं। 14 जनवरी को सूर्य भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि और सूर्य के बीच शत्रुता का भाव है, जिसका असर 4 राशियों पर ज्यादा देखने को मिलेगा।

जानिए किन-किन राशियों पर होगा प्रभाव

वृषभ

सूर्य आपकी राशि के नवम भाव में संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से आपके पारिवार की सुख-शांति भंग हो सकती है। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र और सूर्य के बीच शत्रुता का भाव है। इस गोचर काल में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

मिथुन

सूर्य और शनि एक साथ अष्टम भाव में होंगे। जिसके कारण आपको सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। बुध और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। संतान पक्ष से मानसिक तनाव मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

धनु

यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। धन संचय करने में परेशानियां आएंगी। धन में भी कमी होगी। पारिवारिक जीवन तनाव भरा रह सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

About Post Author

You may have missed