हाथीदह में दीपावली की रात युवक की गोली मारकर हत्या, दहशत व्याप्त

बाढ़। दीपावली की रात बाढ़ अनुमंडल के हथिदह थाना क्षेत्र के ओटा गांव में सोए अवस्था में एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है, जिससे उक्त गांव में दहशत का आलम व्याप्त है। बताया जाता है कि मृतक युवक अमर कुमार अपने घर के छत पर सोया हुआ था। तभी दो अपराधी छत पर पहुंच कर सोये हुए अमर को सर में गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हथिदह पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। यह घटना दीपावली की रात करीब 2 बजे की बताई जाती है। हथिदह थाना पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में दहशत का आलम व्याप्त है। हथिदह पुलिस आगे जाँच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

About Post Author

You may have missed