पूर्व पीएम वाजपेयी के निधन पर आयोजित प्रार्थना सभा में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य दलों के लोग हुए शामिल

बिहार डेस्क अमृतवर्षाः पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपयेी के निधन पर आयोजित सर्वधर्म पा्रर्थना सभा में राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। प्रार्थना सभा में सभी दलों के सदस्य भी शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस अध्यक्ष कौकब कादरी, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि भी प्रार्थना सभा में उपस्थित थे। इस प्रार्थना सभा में केन्द्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिनदू सनातन धर्म, मुस्लिम सिख, इसाई, जैन, बौद्ध, दलाई लामा के अनुयायी, आर्य समाज के धर्म गुरूओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा की सद्गति एवं चिंर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

About Post Author

You may have missed