बाढ़ पीड़ितों से मिले तेजस्वी, कहा- बाढ़ राहत और मदद के नाम पर हो रही खुली लूट
पटना। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार में आई बाढ़ और कोरोना काल में घर लौटे श्रमिकों के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।
तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 16 जिले, 130 प्रखंड और 81 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। नीतीश सरकार कुंभकर्णी निद्रा में है। प्रभावित पीड़ित लोग बता रहे हैं कि बाढ़ राहत और मदद के नाम पर खुली लूट हो रही है। 40 लाख प्रवासी श्रमिक और 81 लाख बाढ़ प्रभावित त्राहिमाम कर रहे हैं लेकिन मजाल है सीएम की नींद टूटे।
16 जिले, 130 प्रखंड और 81 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। नीतीश सरकार कुंभकर्णी निद्रा में है। प्रभावित पीड़ित लोग बता रहे है कि बाढ़ राहत और मदद के नाम पर खुला लूट हो रहा है। 40 लाख प्रवासी श्रमिक और 81 लाख बाढ़ प्रभावित त्राहिमाम कर रहे है लेकिन मजाल है CM की नींद टूटे। pic.twitter.com/Pq9eU3dQeQ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 16, 2020
वहीं एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने बिना पीपीई किट के स्वास्थ्यकर्मी का फोटो जारी करते हुए लिखा है कि यह नीतीश मार्का वर्ल्ड क्लास कोरोना टेस्टिंग है। बिना पीपीई किट और शारीरिक दूरी के जांच हो रही है। विपक्ष के भारी दबाव के बाद 15 वर्षीय सुशासनी सह विज्ञापनी सरकार अब प्रतिदिन 1 लाख 20 हजार जांच का आंकड़ा ऐसे पूरा कर रही है। 10 हजार जांच में 3000 पॉजिटिव थे और 1 लाख 20 हजार में भी। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश पर लगातार ट्वीट और बयान के जरिये हमला कर रहे हैं।
यह नीतीश मार्का वर्ल्ड क्लास कोरोना टेस्टिंग है। बिना पीपीई किट और शारीरिक दूरी के जाँच हो रही है। विपक्ष के भारी दबाव के बाद 15 वर्षीय सुशासनी सह विज्ञापनी सरकार अब प्रतिदिन 1 लाख20 हजार जाँच का आँकड़ा ऐसे पूरा कर रही है।10 हजार जाँच में 3000 पॉज़िटिव थे और 1 लाख 20 हजार में भी। pic.twitter.com/JeD9spN0pB
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 16, 2020